लाइव न्यूज़ :

डीजेबी ने उपभोक्ता के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में अधिकारी को निलंबित किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 00:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने बृहस्पतिवार को मयूर विहार स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय के एक अधिकारी को उपभोक्ता के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया।

पेशे से पत्रकार उक्त उपभोक्ता ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो साझा किया था और डीजेबी के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा से इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि कर्मचारी उनके पानी के बिल को ठीक करने के अनुरोध पर कार्रवाई नहीं कर रहे।

चड्ढा ने कहा कि अधिकारी को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘हमारा प्रयास दिल्ली जल बोर्ड में शिकायत निवारण को प्रभावी बनाने का है। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया है और संबंधित अधिकारी को जांच होने तक निलंबित करने सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों