लाइव न्यूज़ :

डीजेबी ने अधिकारियों से ‘जल चोरी’ रोकने के लिए जीपीएस उपकरणों से युक्त टैंकर किराए पर लेने को कहा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने ‘‘जल चोरी’’ की शिकायतें मिलने के बाद संबंधित आधिकारियों को ऐसे पानी के टैंकर किराए पर लेने का आदेश दिया है, जिनमें जीपीएस उपकरण लगे हों।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की भी शिकायतें मिली हैं कि कुछ टैंकर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचे ही नहीं।

डीजेबी के पास उन क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए पानी के 1,211 टैंकर हैं, जहां पाइप के जरिए जल पहुंचाने की सुविधा नहीं है या जहां मरम्मत कार्य के कारण जल आपूर्ति बाधित हुई है। इनमें से केवल 407 टैंकर में जीपीएस उपकरण लगे हैं।

डीजेबी के रविवार को जारी आदेश में कहा गया कि सभी अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं (रखरखाव) को जीपीएस उपकरणों से युक्त पानी के टैंकर को किराए पर लेने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि उनके गंतव्य बिंदुओं तक उनकी आवाजाही की उचित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पानी की आपूर्ति की प्रभावी निगरानी के लिए एक नवंबर तक सभी टैंकरों पर जीपीएस प्रणाली लगाना सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं