लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की घोषणा, एयरपोर्ट का नाम भी राम के नाम पर

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 6, 2018 17:47 IST

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से मौके पर देश वासियों को बधाई दी है। योगी ने कहा, देश देखा रहा है कि अयोध्या क्या चाहता है।

Open in App

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवाली का खास आयोजन किया गया है। यहां योगी ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की घोषणा की है। यूपी सीएम ने भगवान राम के नाम पर अयोध्या में एयरपोर्ट का भी ऐलान किया है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट का नाम भी हम मर्यादा पुरुषोतम के नाम राम पर ही रखेंगे। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर आयोजित ‘दीपोत्सव’ में ये बातें कहीं। 

सीएम योगी ने यहां दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला और वहां के प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करते हुए पीएम मोदी को इन लोगों को आमंत्रिक करने के लिए धन्यवाद किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, फैजाबाद जिले का नाम जल्द बदलेगा। अब यह अयोध्या के नाम से ही जाना जाएगा।

सीएम योगी ने कहा, अयोध्या की भावनाओं के साथ जुड़ने के लिए मैं यहां आया हूं, यहां की भावनाओं के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। अयोध्या हमारी ‘आन,बान और शान’ का प्रतीक है। अयोध्या के मेडिकल कॉलेज का नाम भी राम राज्य पर ही होगा। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राजा दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज भी बनेगा। 

योगी ने कहा, राम-जानकी विवाह में हिस्सा लेने के लिए मैं संतों के साथ इस बार खुद जनकपुर जा रहा हूं। सीएम योगी ने देश वासियों को दिवाली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को अयोध्या से जोड़ना ही हमारा काम  है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर अयोध्या मे्ं सरयू के किनारों को विकसित किया जाएगा। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्यादिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा