लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देकर दिवाली, ‘बंदी छोड़ दिवस’ मनाया गया: किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए 653 से अधिक किसानों को श्रद्धांजलि देकर दिवाली और ‘बंदी छोड़ दिवस’ मनाया। एसकेएम ने शुक्रवार को एक बयान में यह कहा।

विभिन्न किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे एसकेएम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने और अधिक दृढ़ता से संकल्प लिया है कि वे इन किसानों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रदर्शनकारी किसानों ने और अधिक दृढ़ता से संकल्प लिया है कि वे अब तक 653 से अधिक किसानों द्वारा दिये गए बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे और नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार के किसानों के संघर्ष की मांगों को पूरा करने के बाद ही वे आंदोलन को समाप्त करेंगे।’’

इससे पहले, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामचंद्र जांगड़ा की कार का शीशा तब टूट गया, जब कुछ बदमाशों ने हरियाणा के हिसार की उनकी यात्रा के दौरान विरोध में वाहन पर लाठियां बरसाईं।

पुलिस के अनुसार, हिसार के नारनौंद में काले झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने जांगड़ा का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में रास्ता साफ कर दिया गया, जिससे राज्यसभा सदस्य जांगड़ा आगे जा पाए।

जांगड़ा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसकेएम ने कहा कि किसान नारनौंद थाने के बाहर धरना दे रहे हैं। सैकड़ों किसान यह सुनिश्चित करने के लिए इकट्ठा हुए हैं कि हरियाणा पुलिस द्वारा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए दो प्रदर्शनकारियों को बिना शर्त रिहा किया जाए।

बयान में कहा गया, ‘‘एसकेएम की मांग है कि हरियाणा सरकार हिरासत में लिए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा करे और यह भी सुनिश्चित करे कि सभी घायल किसानों को चिकित्सा सहायता तुरंत मुहैया कराई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल