लखनऊ में दिव्यांग महिला की हत्या

By भाषा | Updated: January 17, 2021 14:23 IST2021-01-17T14:23:42+5:302021-01-17T14:23:42+5:30

Divyang woman murdered in Lucknow | लखनऊ में दिव्यांग महिला की हत्या

लखनऊ में दिव्यांग महिला की हत्या

लखनऊ, 17 जनवरी राजधानी के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के शहज़ादपुर गांव में रविवार की सुबह कथित तौर पर हत्या कर फेंकी गई एक दिव्यांग महिला (40) की लाश पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के अनुसार महिला के घर से कुछ दूरी पर ही उसका शव मिला है।

पुलिस उपयुक्त (दक्षिण) रवि कुमार ने बताया,“मृतका की पहचान रेखा अवस्थी के रूप में हुई है। कान और आंख से दिव्यांग रेखा अपने दो भाइयों के साथ रहती थी और तीनों अविवाहित थे।“

उन्होंने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।

कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टतया दुष्कर्म के संकेत नहीं मिले हैं, मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Divyang woman murdered in Lucknow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे