लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की गला दबाकर हत्या

By भाषा | Updated: November 29, 2021 01:23 IST

Open in App

गाजियाबाद, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दिव्यांग व्यक्ति की उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर गला दबाकर और कैंची से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दिव्यांग की हत्या करने के बाद ईंधन डालकर उसका शव जला दिया।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात 21 नवंबर को हरबंस नगर कॉलोनी में हुई, जब दिव्यांग अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। आरोपियों की पहचान विवेक, रवि, सचिन और सौरभ के रूप में की गयी है। पार्टी के दौरान आरोपियों ने जाति के आधार पर दिव्यांग को जातिसूचक गाली दी, जिसका उसने विरोध किया।

क्षेत्राधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि आरोपियों ने दिव्यांग का गला दबाने के साथ उस पर कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

दिव्यांग के भाई संदीप और विशाल ने जब उसे ढूंढा तो वह नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार रात को एक खाली जगह पर उन्हें एक मानव कंकाल और कुछ जले हुए कपड़े मिले। दोनों ने कपड़े से उसकी पहचान की।

पुलिस डीएनए जांच कर मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने सौरभ, विवेक और रवि को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सचिन फरार चल रहा है।

एक अन्य घटना में हिंडन विहार कॉलोनी में एक नवविवाहित महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस पति को ढूढ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह