लाइव न्यूज़ :

मप्र में दिव्यांग व्यक्ति ने घरेलू कलह के कारण पत्नी पर हमला किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:11 IST

Open in App

रीवा, 21 दिसंबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि लल्ली कोरी (30) रविवार को गुजरात से कुरचलिया थाना क्षेत्र के सेंदुरा गांव में अपने घर वापस लौटी थी। इसके बाद उसका अपने पति रामकलेश कोरी से किसी बात पर विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि इस बीच कोरी ने पत्नी को अपने साथ खेतों पर जाने के लिए मना लिया और उसने पत्नी पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला कर उसका एक हाथ और एक पैर काट दिया। उन्होंने बताया कि घायल हालत में महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार रात को उसका ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने कहा कि रामकलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह घटना घरेलू कलह के कारण हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?