लाइव न्यूज़ :

सभी के सहयोग से होगा दिव्य और भव्य हरिद्वार कुंभ का आयोजन : सीएम रावत

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:17 IST

Open in App

हरिद्वार, तीन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर संतों में कोई नाराजगी नहीं है और सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य कुंभ का सफल आयोजन होगा ।

अपने एक दिवसीय दौरे में साधु संतों से मुलाकात करने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी अखाड़ों के संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया है और कुंभ की व्यवस्थाओं के प्रति संतों में कोई नाराजगी नहीं है।

बैरागी अखाड़े के संतों की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरागी संतो की भूमि की समस्या है जबकि हरिद्वार में जमीन खाली पड़ी है जिसका उपयोग वे अस्थायी रूप से कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य कुम्भ का सफल आयोजन होगा।

रावत ने अभी तक हुई कुंभ की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों तथा उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार मेले की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुल, सड़क और मेले से संबंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और बाकी बचे काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

कोविड-19 के कारण हरिद्वार कुंभ की अवधि को कम करने को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों की नाराजगी को भी उन्होंने दूर करने का प्रयास किया और कहा कि हरिद्वार का व्यापारी अकेला नहीं है, सरकार उनके साथ है।

रावत ने कहा कि कोविड काल में जनजीवन को सुरक्षित रखने का हमारा प्रयास रहा है और इसके दृष्टिगत सभी को परेशानी हुई है जिसमें हरिद्वार के लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापारी धैर्य रखें और सहयोग करें, ये दौर भी टल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण