लाइव न्यूज़ :

साबरमती नदी में छोड़े जाने वाले पानी के रिकार्ड में गड़बड़ी चिंताजनक: अदालत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 00:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर गुजरात उच्च न्यायालय ने कहा है कि यह ''बहुत परेशान'' करने वाला है कि यहां साबरमती नदी में छोड़े जाने से पहले प्रदूषित पानी को साफ करने के लिए स्थापित जल-मल शोधन इकाइयों (एसटीपी) की प्रयोगशालाएं रिकॉर्ड की गड़बड़ी में सलिप्त हैं। अदालत ने स्थानीय नगर निकाय से इस मुद्दे को देखने के लिए कहा।

अदालत में स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवायी के दौरान इस तरह की गड़बड़ी का खुलासा नदी में प्रदूषण की जांच के लिए अदालत द्वारा गठित एक समिति की तरफ से पेश की गई रिपोर्ट से हुआ।

न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति वैभवी नानावती की खंडपीठ ने एक आदेश में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) को सभी एसटीपी का वैज्ञानिक संचालन सुनिश्चित करने और साबरमती नदी में सीवेज बहाने वाली नालियों के लिए वहीं पर उपचार किए जाने के तरीके तलाशने का निर्देश दिया। अदालत ने यह निर्देश बुधवार को जारी एक ऑनलाइन आदेश में दिया।

पीठ ने 21 अक्टूबर को दिए आदेश में कहा, '' यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित और प्रबंधित एसटीपी की प्रयोगशालाओं को रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने में लिप्त पाया गया।''

अदालत स्वत: संज्ञान वाली उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है जो कि मीडिया में आई उन खबरों पर आधारित है जिसमें कहा गया है कि प्रदूषित पानी को निर्धारित मानदंडों के अनुसार उपचार किए बिना ही साबरमती नदी में बहाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू