लाइव न्यूज़ :

कानपुर नगर के जिला समाज कल्‍याण अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:46 IST

Open in App

लखनऊ/कानपुर, 18 जून उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को कानपुर नगर के जिला समाज कल्‍याण अधिकारी अमरजीत सिंह को समाज कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाभ पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया।

राज्‍य सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रमुख सचिव समाज कल्‍याण के रविंद्र नायक द्वारा जारी आदेश में कानपुर नगर के जिला समाज कल्‍याण अधिकारी अमरजीत सिंह को समाज कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाभ पहुंचाकर भारी वित्तीय अनियमितता बरतने, शासकीय धन का दुरुपयोग करने तथा अधीनस्थ कार्मिक से अनुचित व्यवहार एवं आहरण-वितरण अधिकारी के रूप में वित्तीय नियमों की अनदेखी करने पर निलंबित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, अमरजीत सिंह को निदेशालय समाज कल्याण, लखनऊ से संबद्ध किया गया है और उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

कानपुर से प्राप्त सूचना के मुताबिक जिलाधिकारी से रिपोर्ट मिलने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को कानपुर नगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित कर दिया।

कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महेंद्र कुमार ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि राज्य की 'शादी अनुदान योजना' के तहत अपात्र उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के आरोप में निलंबित किए गए अमरजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी थी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अपात्र उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने में उनकी कथित भूमिका के लिए पांच लेखपाल, एक क्लर्क, कई कानूनगो को निलंबित किया गया था।

सीडीओ को इस गड़बड़ी के बारे में उस वक्त पता चला जब शादी अनुदान के लाभार्थियों की सूची अंतिम मंजूरी के लिए उनके सामने रखी गई। सत्यापन के दौरान शादी अनुदान योजना में पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अपात्रों को दिये जाने का मामला सामने आया। जांच में विवाहित महिलाओं को भी अविवाहित दिखाये जाने का मामला उजागर हुआ। इसके अलावा एक परिवार में बेटी नहीं होने के बावजूद माता-पिता को शादी अनुदान योजना का अनुदान दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू