लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी का तबादला किया गया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:40 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 नवंबर मल्कानगिरि के जिलाधकारी मनीष अग्रवाल पर हत्या का मामला दर्ज होने के एक दिन बाद ओड़िशा सरकार ने सोमवार को उनका तबादला अपने नियोजन एवं समन्वय विभाग में कर दिया।

यहां जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार इस जनजाति बहुल जिले में अग्रवाल के स्थान पर 2014 बैच के आईएसएस अधिकारी येद्दुला विजय को नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार अग्रवाल को नियोजन एवं समन्वय विभाग में उपसचिव बनाया गया है।

पुलिस ने रविवार को अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कार्यालय के तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मल्कानगिरि के उपसंभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अग्रवाल के निजी सहायक देब नारायण पांडा की पिछले साल दिसंबर में हुई मौत के सिलसिले में ऐसा करने का निर्देश दिया था।

पांडा 27 दिसंबर को लापता हो गया था। एक दिन बाद सतीगुडा जलाशय से उसका शव मिला था। तब यह संदेह व्यक्त किया गया था कि उसने आत्महत्या कर ली हो। लेकिन छह महीने बाद पांडा की विधवा बनाजा और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि मल्कानगिरि के जिलाधिकारी और उनके कुछ मातहतों ने उसकी हत्या कर दी।

पांडा के परिवार ने शिकायत भी दर्ज करायी थी लेकिन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया था। जब यह परिवार ओड़िशा मानवाधिकार आयोग गया तब जांच शुरू की गयी।

इस बीच पांडा के परिवार के सदस्यों ने एसडीजेएम की अदालत में भी मामला दर्ज किया और पुलिस को मल्कानगिरि के जिलाधिकारी एवं तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश देने का दरख्वास्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह