लाइव न्यूज़ :

जिलाधिकारी लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 को रोकने के कदमों का विस्तार करें : स्टालिन

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:20 IST

Open in App

चेन्नई, 23 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 24 मई से शुरू हो रहे एक सप्ताह के सख्त लॉकडाडन के दौरान कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए घर-घर सर्वेक्षण कर लक्षण वाले लोगों का पता लगाने जैसे कदमों का विस्तार करें।

मुख्यमंत्री ने अन्य कदमों में संक्रमितों का समय से पता लगाने के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करने, जांच बढ़ाने और बिना ढिलाई टीकाकरण को रेखांकित किया।

स्टालिन ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और चिकित्सा अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सचिवालय से संबोधित करते हुए कहा कि सख्त लॉकडाउन के दौरान सब्जी, फलों, दूध और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता पर निगरानी रखना और अपने-अपने जिलों में संक्रमण दर को कम करना जिलाधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन कराने के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चााहिए कि छूट दी गई गतिविधियां जैसे कृषि उत्पादों का परिवहन प्रभावित नहीं हो।

स्टालिन ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन, दूध और पानी सुनिश्चित किया जाना चाहिए और लक्षण वाले मरीजों या संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि सरकार ने 24 मई से 31 मई तक सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस दौरान सब्जी और किराने की दुकानें भी बंद रहेंगी जिन्हें अब तक सुबह छह बजे से 10 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो