लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में जिला न्यायाधीश पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, तीन करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा

By भाषा | Updated: November 15, 2018 02:52 IST

तेलंगाना के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर मामला दर्ज किया।

Open in App

 तेलंगाना के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर मामला दर्ज किया। ब्यूरो ने बुधवार को उनके परिसरों पर छापेमारी में तीन करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया।

एसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तेलंगाना और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर तलाशी ली गई। 

इससे पहले ब्यूरो ने मंगलवार को यहां उच्च न्यायालय के निर्देश पर रंगारेड्डी जिला अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वैद्य वारा प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एसीबी अधिकारियों ने कहा कि न्यायाधीश, उनके रिश्तेदारों तथा सहयोगियों के घरों पर तलाशी में संपत्ति तथा अन्य से संबंधित कई दस्तावेजों का पता चला। इन संपत्तियों का बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपये है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के लिए हैदराबाद उच्च न्यायालय को न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत मिली थी और प्राथमिक सत्यापन के कारण एसीबी को उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया था।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं