लाइव न्यूज़ :

मप्र के पन्ना जिले में जिला खाद्य अधिकारी और लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:56 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में रिश्वत की रकम के साथ)

पन्ना (मप्र), एक अक्टूबर मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस सागर के दस्ते ने शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) देने के बदले में पन्ना जिले के खाद्य अधिकारी और एक लिपिक को क्रमश: एक लाख 25 हजार और 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक राजेश खेड़े ने बताया कि ध्रुव कुमार लोधी की शिकायत पर पन्ना के जिला खाद्य अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव को एक लाख 25 हजार और लिपिक महेश गंगेले को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पेट्रोल पंप के लिये एनओसी जारी करने के बदले लोधी से पांच लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। लोधी इससे पूर्व रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर श्रीवास्तव को एक लाख 80 हजार रुपए तथा गंगेले को 30 हजार रुपए दे चुका था।

खेड़े ने बताया कि शिकायत पर योजना बनाकर लोधी को रिश्वत की रकम के साथ श्रीवास्तव और गंगेले के पास भेजा गया। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों को जिला खाद्य अधिकारी के कार्यालय में लोधी से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं