लाइव न्यूज़ :

रिश्वत देने के मामले में जिला आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:22 IST

Open in App

जयपुर, 22 जनवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत देने के एक मामले में सवाईमाधोपुर के जिला आबकारी अधिकारी मधुसूदन सैनी को गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने बताया कि सैनी को ब्यूरो के तत्कालीन चौकी प्रभारी व उपाधीक्षक भैरूलाल को 20 हजार रुपये मासिक बंधी के रूप में देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उपाधीक्षक भैरूलाल को ब्यूरो की एक टीम ने पिछले दिनों मासिक बंधी के रूप में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

सोनी के अनुसार उस प्रकरण की जांच में यह सामने आया कि जिला आबकारी अधिकारी सैनी भी चौकी प्रभारी भैरूलाल के लगातार संपर्क में था। इस पर सैनी से पूछताछ की गयी तो उसने भैरूलाल को 20 हजार रुपये मासिक बंधी के रूप में देने की बात स्वीकार की जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे