लाइव न्यूज़ :

अनुशासनहीनता के आरोपो में जिला विकास अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:32 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुशासनहीनता के आरोपों में संभल के जिला विकास अधिकारी रामसेवक को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, आईजीआरएस अंतर्गत रिपोर्ट प्रेषित न करने और बिना अनुमति जनपद मुख्यालय से बाहर जाने सहित अनुशासनहीनता के विभिन्न आरोपों में जिला विकास अधिकारी (संभल) को निलंबित करने का आदेश दिया है।’’

एक बयान के मुताबिक राम सेवक पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, आईजीआरएस अंतर्गत रिपोर्ट प्रेषित न करने, अधीनस्थों से अभद्रता करने और अनुमति के बगैर जनपद मुख्यालय से बाहर जाने सहित अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के अनेक आरोप प्रथमदृष्ट्या सिद्ध हुए हैं। जवाब मांगे जाने पर भी आरोपी अधिकारी ने जवाब नहीं दिया। इससे पूर्व की तैनाती के दौरान भी रामसेवक के खिलाफ मनमानी करने के कई मामले सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए रामसेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। प्रकरण की गहन जांच के लिए बरेली मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह