लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में जिला विकास प्राधिकरणों को भंग किया जाए : भाजपा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 18:38 IST

Open in App

देहरादून, चार नवंबर भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने बुधवार को यह आरोप लगाते हुए जिला विकास प्राधिकरणों को भंग करने की मांग की कि वे जिस उद्देश्य से बनाए गए थे, उसे पूरा करने में वे विफल रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की।

भगत ने कहा, ‘‘जिन शहरों में विकास प्राधिकरण अस्तित्व में हैं, उन्हें भंग कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वे लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने में विफल रहे हैं। कई स्थानों पर वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘लोगों की मदद करने की बजाय वे प्रक्रिया को जटिल बनाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हाल में राज्य के विभिन्न हिस्सों की उनकी यात्रा के दौरान आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की यह आम शिकायत थी।

उत्तराखंड में 2017 में पहाड़ी जिलों के समेकित विकास के लिए जिला विकास प्राधिकरण बनाए गए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह