लाइव न्यूज़ :

लघु सिंचाई प्रणाली पर ध्यान केंद्रित करें जिला उपायुक्त : खट्टर

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिला उपायुक्तों को लघु सिंचाई पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया है ताकि हर खेत तक पानी पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये लघु सिंचाई और परिवार पहचान पत्र योजना की समीक्षा करने के दौरान दिया।

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी कोनों में सभी खेतों तक पानी पहुंचाना है। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में खट्टर को उद्धृत करते हुए कहा कि राज्य सरकार लघु सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां नहर से सिंचाई हो रही है, वहां के किसानों को भी लघु सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि जिन इलाकों में पानी की कमी है, वहां भी सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

खट्टर ने हरियाणा के आठ जिलों- भिवानी, रेवाड़ी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में विशेष ध्यान देने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह