लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में जिला उपायुक्त सभी कर्मचारियों की कोविड-19 संबंधी कार्यों में ड्यूटी लगा सकेंगे

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:02 IST

Open in App

जम्मू, 23 मई कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जिले के उपायुक्तों को उपलब्ध सभी कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड-19 संबंधी कार्यों जैसे टीकाकरण, जांच और निगरानी के कार्यों में लगाने के लिए अधिकृत किया है। यह जानकारी रविवार को एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

आदेश में कहा गया कि ‘आशा’ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित एवं सशक्त किया जाएगा जबकि स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करेगा कि सभी जिलों में टेलीमेडिसीन की व्यवस्था की जाए ताकि मरीज फोन पर डॉक्टरों से परामर्श कर सकें।

जानकारी के मुताबिक यह फैसला उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ शनिवार को यहां हुई बैठक में लिया गया।

मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने नए दिशानिर्देश के साथ जारी आदेश में कहा, ‘‘ उपायुक्त सभी उपलब्ध कर्मचारियों का इस्तेमाल कोविड-19 संबंधी कार्यों जैसे टीकाकरण, जांच, निगरानी और सूचना, शिक्षा एवं संवाद गतिविधियों के लिए कर सकते हैं। इनमें में वे कर्मचारी भी शामिल होंगे जिनके संस्थान बंद हैं।’’

गौरतलब है कि प्रशासन पहले ही राज्य में जारी कोरोना कर्फ्यू की मियाद को 31 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां