लाइव न्यूज़ :

पंचकूला हिंसा: गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह के आरोप हटाये गये

By भाषा | Updated: November 2, 2019 17:37 IST

दरअसल, अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए कथित तौर पर साजिश रचने के लिए हनीप्रीत के साथ अन्य आरोपियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देहनीप्रीत इंसां और 35 अन्य आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप हटाये गयेये साल 2017 का मामला है, पंचकूला हिंसा में 30 की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे

पंचकूला की एक अदालत ने 2017 में पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत इंसां और 35 अन्य आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप शनिवार को हटा दिये। हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की कथित तौर पर गोद ली हुई बेटी है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय संधीर ने हालांकि बलात्कार मामलों में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में हनीप्रीत और अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किये हैं।

इस हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे। बचाव पक्ष के वकील सुरेश रोहिल्ला ने कहा, 'अदालत ने धारा 121 और 121ए के तहत आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों को हटा दिया है।' रोहिल्ला ने कहा कि हनीप्रीत समेत आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किये गये है। इनमें गैर कानूनी ढंग से एकत्र होना और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं शामिल है।

अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत और सुखविंदर कौर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए जबकि अन्य आरोपी पेश होने के लिए अदालत पहुंचे। पुलिस ने पंचकूला हिंसा मामले के सिलसिले में देशद्रोह और आपराधिक साजिश के आरोपों में हनीप्रीत और अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए कथित तौर पर साजिश रचने के लिए हनीप्रीत के साथ अन्य आरोपियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज है।

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मामले की सुनवाई अब पंचकूला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी और सुनवाई की अगली तिथि छह नवम्बर तय की गई है। डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद पुलिस गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत को एक हेलीकॉप्टर से पंचूकला से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल