लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के धौलपुर एवं अलवर में बने कांग्रेस के जिला प्रमुख

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:12 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्‍थान के अलवर एवं धौलपुर की जिला परिषदों में कांग्रेस प्रत्याशी शनिवार को जिला प्रमुख निर्वाचित हुए।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन जिलों में जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव में बहुमत हासिल किया था और शनिवार को उसने इनमें अपने बोर्ड गठित किए।

इन जिलों में जिला प्रमुख एवं पंचायत समिति प्रधान के चुनाव शनिवार को हुए। धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी तथा अलवर में बलबीर सिंह जिला प्रमुख बने।

अलवर जिला परिषद में सदस्य के कुल 49 पदों में कांग्रेस 25 जगह जीती है। भाजपा के 20 उम्मीदवार विजयी रही तो चार जगह निर्दलीयों ने बाजी मारी। धौलपुर जिला परिषद के 23 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस ने 17 जबकि भाजपा छह सीटें जीतीं। दोनों जिलों में 22 पंचायत समिति प्रधान का चुनाव भी शनिवार को हुआ।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विजेता उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी जिला परिषद सदस्यों को बहुत धन्यवाद। आप सभी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपके जिलों में विकास कार्यों हेतु प्रतिबद्ध है।’’

साथ ही, डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘आज 22 पंचायत समितियों के जारी पंचायत चुनावों के परिणाम में कांग्रेस के 14 और 2 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सहित कुल 16 प्रधान कांग्रेस पार्टी के बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई एवं सभी पंचायत समिति सदस्यों को भी बहुत धन्यवाद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल