लाइव न्यूज़ :

रिश्वत लेते जनपद सीईओ और तीन पटवारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:11 IST

Open in App

रायपुर, 11 जून छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जनपद पंचायत के सीईओ समेत चार सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि ब्यूरो ने 20 हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ (60) को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि स्कूल अहाता निर्माण कार्य का बकाया तीन लाख रूपए की राशि का भुगतान करने के एवज में सीईओ गायकवाड़ ने उससे 20 हजार रूपए की मांग की है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद एसीबी रायपुर की टीम ने कार्रवाई कर गायकवाड़ को उसके शासकीय आवास में रिश्वत लेते पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने बस्तर जिले में कार्रवाई कर एक पटवारी को आठ हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि प्राथी ने एसीबी में शिकायत की थी बस्तर जिले के भनपुरी क्षेत्र का पटवारी मुकेश कुमार बिसाई (27) नामांतरण करवाने के एवज में आठ हजार रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि बाद में एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने बलरामपुर जिले के भेसकी गांव में कार्रवाई कर 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पटवारी अमित गुप्ता (30) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी गुप्ता बी-1, नक्शा, खसरा की नकल देने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद एसीबी अंबिकापुर के दल ने गुप्ता को 40 हजार रुपए नगद लेते गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने कवर्धा जिले के मानपुर गांव में कार्रवाई कर पटवारी गजेंद्र चंद्रवंशी (37) को 11 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी चंद्रवंशी ऋण पुस्तिका बनाकर देने के एवज में 11 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद एसीबी रायपुर के दल ने पटवारी चंद्रवंशी को 11 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह