लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 11 अपराधियों को किया गया जिला बदर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 09:33 IST

Open in App

नोएडा, 15 जुलाई गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने 11 अपराधियों को जिला बदर किया है। पुलिस आयुक्त की विशेष अदालत ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इन बदमाशों को जिला बदर करने का आदेश दिया है ।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी 11 बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों की पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी और उन्हें जिला बदर करने के लिए आयुक्त अदालत से अपील की थी।

उन्होंने बताया कि इस अपील पर पुलिस आयुक्त की विशेष अदालत ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद उन्हें जिला बदर कर दिया गया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिन बदमाशों को जिला बदर किया गया है, उनमें नोएडा के थाना सेक्टर-20, सेक्टर-39, दादरी, सूरजपुर, बिसरख और दनकौर के अपराधी हैं।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-20 से अजय को, दादरी कोतवाली से करीमुद्दीन, भगत, मोईन और मयंक गोयल को, सूरजपुर थाने से कलुआ को, नोएडा से थाना सेक्टर-39 से लक्की और आकाश को तथा दनकौर पुलिस के मुकदमे में माजिद और बिसरख पुलिस ने सुमित को गुंडा अधिनियम में जिला बदर किया गया है।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने कहा, "गुंडों, गैंगस्टर और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक प्रवृत्ति रखने वालों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। ऐसे लोग या तो जिले से बाहर रहेंगे या उन्हें जेल में रहना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह