लाइव न्यूज़ :

धनबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की सुबह की सैर के दौरान ऑटो की टक्कर से मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:57 IST

Open in App

धनबाद, 28 जुलाई झारखंड के धनबाद में बुधवार को सुबह की सैर पर निकले जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज सुबह लगभग पांच बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद सुबह की सैर पर निकले थे और रास्ते में उन्हें एक ऑटो रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज से घटना की पुष्टि हुई लेकिन अब तक इस घटना में शामिल ऑटो को पकड़ा नहीं जा सका है।

अधिकारी ने बताया कि वहां से गुजर रहे दूसरे ऑटो चालक ने रास्ते में खून से लथपथ पड़े न्यायाधीश को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि दुखद पहलू यह है कि न्यायाधीश को अस्पताल ले जाए जाने पर भी किसी ने नहीं पहचाना। परिजनों ने जब उनके घर न लौटने की सूचना पुलिस को दी तो उनकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच, पुलिस को अस्पताल में अज्ञात शव लाए जाने की सूचना मिली। इसकी पहचान न्यायाधीश उत्तम आनंद के शव के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि न्यायाधीश हजारीबाग के रहनेवाले थे। उनके पिता व भाई हजारीबाग अदालत में अधिवक्ता हैं जबकि उनके दो साले आईएएस अधिकारी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में न्यायाधीश की मौत का कारण सड़क दुर्घटना को माना जा रहा है, लेकिन इस पहलू से भी जांच की जा रही है कि कहीं न्यायाधीश को जानबूझकर तो किसी ने ऑटो से टक्कर नहीं मारी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस