लाइव न्यूज़ :

जिला एवं सत्र न्यायालय अगले दो दिन के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:29 IST

Open in App

लखनऊ, सात अप्रैल लखनऊ कचहरी के कुछ कर्मियों के कोविड-19 संक्रमित होने और प्रदेश में इस संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर जिला एवं सत्र न्यायालय को अगले दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रभारी जिला न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय को अगले दो दिन के लिए बंद कर दिया है। अब अदालत 12 अप्रैल को खुलेगी। इन दो दिनों के दौरान संपूर्ण कचहरी परिसर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके पूर्व गत पांच अप्रैल को जिला कचहरी के कर्मचारियों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। इनमें से दो कर्मचारी एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए जबकि उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट आज नहीं मिल सकी।

इस बीच, सेंट्रल बार एसोसिएशन ने जिला न्यायाधीश से गुजारिश की है कि वह मौजूदा परिस्थितियों में किसी वकील के अदालत में जिरह या अन्य कार्यवाही के लिए पेश नहीं होने पर कोई विपरीत आदेश पारित न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?