लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल व कैटरीना कैफ की शादी को लेकर जिला प्रशासन की बैठक

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:49 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर अभिनेता विक्की कौशल व अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की।

हालांकि उनकी शादी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बॉलीवुड में राजस्थान के एक रिजॉर्ट में एक सगाई और भव्य विवाह समारोह के बारे में खबरें आ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक चार दिन के विवाह समारोह के वास्ते कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दे पर चर्चा करने के लिए की गई जिसमें कानून व प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ शादी के आयोजन से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

सवाई माधोपुर के जिलाधिकारी राजेंद्र किशन ने बताया कि बैठक मुख्य रूप से शादी के दौरान यातायात और परिवहन के सुचारू संचालन के समन्वय से संबंधित थी।

उन्होंने कहा कि शादी में शामिल होने वालों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए और जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हें आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी।

अधिकारी ने कहा कि बताया गया है कि सात से 10 दिसंबर तक चार दिन के लिए 120 मेहमान शादी समारोह में आएंगे।

कहा जा रहा है कि यह शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा कस्बा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में होगी।

हालांकि 33 वर्षीय कौशल और 38 वर्षीय कैटरीना दोनों ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ऐसी खबर है कि उनका संगीत, मेहंदी और शादी समारोह सात, आठ और नौ दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर