लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 दवाओं का वितरण : सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने जरूरतमंदों एवं आपूर्तिकर्ताओं के बीच समन्वय किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून अभिनेता सोनू सूद ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 रोधी दवाओं का वितरण कर उन्होंने कोई गलती नहीं की और बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि दवा की कमी के बीच वह केवल जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे।

उच्च न्यायालय एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें नेताओं और सूद जैसी हस्तियों द्वारा रेमडेसिविर एवं अन्य दवाओं के वितरण की जांच की मांग की गई। अदालत ने अभिनेता को जनहित याचिका में हस्तक्षेप की अनुमति दी थी।

ऐसे समय में जब सरकार भी मांगों की पूर्ति करने में अक्षम साबित हो रही थी, नेताओं और हस्तियों द्वारा दवाओं एवं ऑक्सीजन सिलेंडर के वितरण पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

उच्च न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि पता लगाएं कि क्या अवैध रूप से दवाओं की जमाखोरी की गई और अनधिकृत तरीके से इसका वितरण किया गया।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने वकील मिलन देसाई के मार्फत दायर सूद की याचिका को मंगलवार को अनुमति दे दी जिसमें उन्होंने जनहित याचिका में पक्षकार बनने की मांग की थी।

याचिका में अभिनेता ने कोई गलत काम करने से इंकार किया और दावा किया कि याचिकाकर्ता उनके परोपकारी कार्यों पर दाग लगाने और उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। सूद ने कहा कि महामारी शुरू होने के बाद से वह ‘‘लगातार लोकहितैषी कार्य कर रहे हैं।’’

आवेदन में कहा गया कि इस वर्ष अप्रैल में दूसरी लहर आने के बाद लोग जीवनरक्षक दवाओं की तलाश में भटक रहे थे क्योंकि जिन स्थानों पर दवा उपलब्ध थी और जिन लोगों को दवा की जरूरत थी उनके बीच समन्वय का अभाव था।

सूद ने कहा, ‘‘इसलिए मैंने दोनों के बीच समन्वय करने का निर्णय किया और जरूरतमंद लोगों को उन स्थानों से जोड़ा जहां दवाएं उपलब्ध थीं ताकि जरूरतमंद मरीजों को सीधे दवाएं मिल सकें।’’

राज्य सरकार के वकील महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी ने पहले उच्च न्यायालय को बताया था कि सोशल मीडिया पर त्राहिमाम संदेश मिलने पर दवाओं की आपूर्ति एवं खरीद मामले में सूद तथा मुंबई से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दिकी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट