लाइव न्यूज़ :

पेंशन निर्धारण से असंतुष्ट व्यक्ति ने अधिकारी के साथ खुद को जलाने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:42 IST

Open in App

शिवपुरी, (मप्र) 19 जनवरी मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सेवानिवृत्त लिपिक ने पेंशन निर्धारण में असंतोष को लेकर मंगलवार को वन विभाग के कार्यालय में वन अधिकारी और स्वयं पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने आग लगने से पहले ही सेवानिवृत्त लिपिक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) लवित भारती ने बताया कि वन विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक कैलाश नारायण भार्गव सेवानिवृत्ति के बाद बढ़े हुए ग्रेड-पे पर पेंशन निर्धारण की मांग कर रहे थे जबकि भार्गव जब सेवानिवृत्त हुए तब उनका जो ग्रेड-पे था, उसी के आधार पर उनकी पेंशन निर्धारित हुई थी।

उन्होने बताया कि भार्गव ने अपनी इस मांग को लेकर पूर्व में भी ने उन्हें तरह-तरह से परेशान किया व धमकी दी और दबाव बनाया मगर जब वह अपने हथकंडों में विफल रहे तो आज इस घटना को अंजाम दिया मगर कार्यालय के कर्मचारियों ने उसे समय रहते काबू में कर लिया।

डीएफओ भारती ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस ने भार्गव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी सुधीर कुमार कुशवाहा ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर भार्गव के खिलाफ भादंवि की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 353 (लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से भयोपरत करने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग