लाइव न्यूज़ :

पार्टी से 'असंतुष्ट' बंगाल के मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस महासचिव से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:30 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर पार्टी के एक धड़े के खिलाफ अपनी शिकायत जाहिर करने के कुछ दिन बाद पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री राजीब बनर्जी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी की भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की।

बताया जाता है कि बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।

चटर्जी के आवास पर करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, '' पार्टी के महासचिव ने मुझे बैठक के लिए बुलाया था, जहां हमने भविष्य की रणनीतियों को लेकर चर्चा की। आने वाले दिनों में ऐसी और भी बैठकें हो सकती हैं।''

राज्य के वन मंत्री ने कहा कि पार्टी के भीतर अगर कोई गलतफहमी है तो उसे निश्चित तौर पर बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर को एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान बनर्जी ने कहा था कि जो लोग पार्टी के हित में काम कर रहे हैं, उनको महत्व नहीं दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस