लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस में असंतोष बढ़ा, दो और नेताओं ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:40 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस में बुधवार को असंतोष के स्वर और तेज हो गए और इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ सांसद सुनील मंडल के साथ ही आसनसोल नगर निकाय के प्रमुख जितेंद्र तिवारी असंतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में खुलकर सामने आए। साथ ही पार्टी पर समय रहते शिकायतों का निवारण नहीं करने का आरोप लगाया।

बर्द्धमान पुरबा से दो बार के लोक सभा सांसद सुनील मंडल बुधवार को शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में सामने आए और पार्टी की अंदरुनी कलह एवं भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने का आरोप नेतृत्व पर लगाया।

मंडल ने कहा, '' शुभेंदु अधिकारी एक अच्छे नेता हैं और उनका मजबूत जनाधार है। अगर वह पार्टी छोड़ते हैं तो चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।''

उन्होंने कहा, '' पार्टी में तमाम तरह की समस्याएं हैं और नेतृत्व इसे दूर करने में विफल हो चुका है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि पुराने लोगों को और नए आए लोगों को एक-साथ काम करना पड़ेगा लेकिन इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।''

इस तरह की अटकलें हैं कि मंडल बुधवार को ही अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं।

इस बीच, आसनसोल नगर निकाय के प्रमुख जितेंद्र तिवारी ने बुधवार दोपहर को शुभेंदु अधिकारी को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस का दूसरा सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया।

तिवारी ने एक रैली को संबोधित करते हुए यह अटकलें जताईं कि बतौर पश्चिम बर्द्धमान जिला अध्यक्ष, यह उनका अंतिम संबोधन हो सकता है।

उन्होंने कहा, '' पार्टी के बारे में कुछ भी कहने अथवा शिकायत जाहिर करने वालों को पार्टी छोड़कर चले जाने को कहा जा रहा है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के बाद शुभेंदु अधिकारी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े जनाधार वाले नेता हैं और उन्हें भी शिकायतें हैं। जब मैंने अपनी समस्याएं जाहिर कीं तो नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हाकिम ने मुझे भाजपा में शामिल होने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल