लाइव न्यूज़ :

अयोग्यता याचिका: गोवा विस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को किया तलब

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:08 IST

Open in App

पणजी, 12 अप्रैल गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर को शुक्रवार को तलब किया और बताया कि 10 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका के संबंध में अतिरिक्त दस्तावेज पेश किए जाने की मांग करने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 2019 में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले उसके 10 पूर्व विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की थी।

विधानसभा अध्यक्ष ने याचिका पर 26 फरवरी को सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने चोडनकर को तलब किया और बताया कि अतिरिक्त दस्तावेज पेश किए जाने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई है।

चोडनकर के वकील अभिजीत गोसावी ने पत्रकारों को बताया कि मामले में अतिरिक्त दस्तावेज पेश किए जाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष से मामले पर जल्द से जल्द फैसला सुनाने का भी अनुरोध किया गया, क्योंकि सुनवाई 26 फरवरी को पूरी हो गई थी।

विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता चंद्रकांत कावलेकर सहित 10 विधायक जुलाई 2019 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

गोसावी ने कहा कि अयोग्य ठहराने की याचिका में दलील दी गई है कि विधायकों का पार्टी छोड़ना सही नहीं है और इसपर दल-बदल कानून लागू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos