लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा-ISI से फंड लेती है बीजेपी और बजरंग दल

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2019 10:38 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी और बजरंग दल पर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने 'बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी और बजरंग दल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसके साथ ही सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने 'बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।'

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि जीडीपी गिर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है। हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपये लेने पड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है।'

 उन्होंने कहा कि फिट इंडिया होना चाहिए, लेकिन यहां कुपोषण है, गरीबी, मंहगाई, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का हल चाहिए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन सोनिया जी तय करेंगी, उस दिन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष तय हो जायेगा। अभी तो पोस्ट खाली नहीं है, कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले भी सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के लिए केंद की मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई दूसरा देश होता तो प्रधानमंत्री न सही, गृह मंत्री को तो इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया जाता लेकिन यहां पर जो कोई भी इन मसलों पर सवाल उठाता है उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।'

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल