लाइव न्यूज़ :

ईसा मसीह की प्रतिमा के लिए कांग्रेस नेता के धन देने पर विवाद, कर्नाटक सरकार ने जमीन पर मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 28, 2019 06:09 IST

शिवकुमार के कार्यालय का दावा है कि यह दुनिया में ईसामसीह की सबसे बड़ी एकाश्म प्रतिमा होगी। उन्होंने 25 दिसंबर को एक प्रार्थना सभा में इसकी आधारशिला रखी थी और परियोजना के लिए विलेख पत्र सौंपा था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में सैंकड़ों मंदिर बनाये गये हैं और वह कोई प्रचार पाने के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं।कनकपुरा यहां से 80 किलोमीटर दूर है। शिवकुमार के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अपने फंड से कपालीबेट्टा में न्यास के लिए सरकार से 10 एकड़ जमीन खरीदी थी।

कर्नाटक में 114 फुट ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए कांग्रेस नेता डी शिवकुमार द्वारा धन देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, सत्तारूढ़ भाजपा ने इसे तुष्टिकरण की नीति करार दिया और राज्य सरकार ने अधिकारियों से परियोजना के लिए निर्धारित जमीन पर रिपोर्ट मांगी है।

राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोका ने कहा कि जिस जमीन के बारे में कहा गया है कि प्रतिमा निर्माण के लिए खरीदी गयी है, वह जमीन शिवकुमार की नहीं है और वह सरकार की ‘गोमला ’ भूमि (चरागाह के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सामुदायिक जमीन) है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जमीन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। कनकपुरा में हरोबेले के ईसाई बहुल गांव कपालीबेट्टा में 13 फुट ऊंची पीठिका पर 101 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव है। कनकपुरा शिवकुमार का विधानसभा क्षेत्र है।

कनकपुरा यहां से 80 किलोमीटर दूर है। शिवकुमार के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अपने फंड से कपालीबेट्टा में न्यास के लिए सरकार से 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। यह न्यास ही इस प्रतिमा का निर्माण करवा रहा है।

शिवकुमार के कार्यालय का दावा है कि यह दुनिया में ईसामसीह की सबसे बड़ी एकाश्म प्रतिमा होगी। उन्होंने 25 दिसंबर को एक प्रार्थना सभा में इसकी आधारशिला रखी थी और परियोजना के लिए विलेख पत्र सौंपा था। शिवकुमार ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में सैंकड़ों मंदिर बनाये गये हैं और वह कोई प्रचार पाने के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने दो साल पहले उनसे वादा किया था और कहा था कि वे सरकारी जमीन पर कुछ न करें। क्रिसमस के दिन मैंने उन्हें विलेख पत्र सौंप दिया।’’ 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह