लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुपौल जिले में मांस खाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों ने की कैटरर्स की पिटाई, तीन की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2022 17:47 IST

मामला यह है कि मोहम्मद तस्लीम के यहां लड़की की शादी थी। बुधवार रात बघला गांव से बारात आई थी। बारातियों ने भोज के दौरान कैटरर्स से ज्यादा मीट मांगा। तभी कुछ बारातियों का कैटरिंग के युवकों से विवाद हो गया और बारातियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि मटन अधिक मांगने को लेकर विवाद हुआ। फिर बारातियों ने जमकर मारपीट की।शादी समारोह में कैटरिंग में आए सभी 13 युवकों की पिटाई की गई जिसमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं।घायलों का नाम सुमित कुमार, अजय कुमार और मन्नू कुमार है।

पटना: बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह के दौरान इस कारण से मारपीट हो गई, क्योंकि बारातियों को खाने में कैटरर ने अधिक मात्रा में मांस नहीं परोसा। इससे नाराज बारातियों ने कैटरर्स की धुनाई कर दी। इस दौरान तीन युवक गंभीर घायल हो गए। मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है। कैटरिंग के युवकों ने बारातियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

बताया जाता है कि मटन अधिक मांगने को लेकर विवाद हुआ। फिर बारातियों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। मामला यह है कि मोहम्मद तस्लीम के यहां लड़की की शादी थी। बुधवार रात बघला गांव से बारात आई थी। बारातियों ने भोज के दौरान कैटरर्स से ज्यादा मीट मांगा। तभी कुछ बारातियों का कैटरिंग के युवकों से विवाद हो गया और बारातियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 

इस दौरान शादी समारोह में कैटरिंग में आए सभी 13 युवकों की पिटाई की गई जिसमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का नाम सुमित कुमार, अजय कुमार और मन्नू कुमार है। मन्नू ने बताया कि वे लोग सभी मेहमानों को खाना खिला रहे थे तभी एक बाराती ज्यादा मीट मांग रहा था। कैटरर्स खाना परोस रहे थे। तभी बाराती गाली-गलौज करने लगे। कैटरर्स ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद सभी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?