लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून का विरोध: भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया हिंसा का आरोप, 'आप' ने किया आरोपों का खंडन

By भाषा | Updated: December 16, 2019 02:02 IST

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा कि आप के एक विधायक जनता को ‘‘उकसा’’ रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘गद्दार’’ करार दिया।

Open in App

भाजपा ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया और मांग की कि वह ‘‘लोगों को उकसाना’’ बंद करे। हालांकि, आप ने इससे इनकार किया। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा कि आप के एक विधायक जनता को ‘‘उकसा’’ रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘गद्दार’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है। भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में आने वाला नहीं। लोगों को उकसाना बंद करो। दिल्ली की जनता गद्दारों को सबक सिखाएगी। आप का पाप सामने आ रहा है।’’

यद्यपि ओखला विधायक अमानतुल्ला खान जिनकी तरफ तिवारी का इशारा था, उन्होंने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ टेलीविजन चैनलों ने समाचार चलाये हैं कि मेरे नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बसों को आग लगायी जो कि गलत है। मैंने शाहीन बाग के पास प्रदर्शन किया जहां कुछ भी नहीं हुआ।’’

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने हिंसा की तुलना गोधरा हमलों से की और आप सरकार पर इसके पीछे होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा किसी आतंकवादी हमले से कम नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक आतंकवादी हमला है। किसी बस को आग लगाना जिसमें एक सीएनजी सिलेंडर है, का मतलब है कि किसी बड़े विस्फोट की साजिश थी। आप इसे एक आतंकवादी हमला नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे? यह अमानतुल्ला खान द्वारा शुरू किया गया था। वे दिल्ली में गोधरा घटना को दोहराना चाहते हैं।’’

केजरीवाल ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसी को भी हिंसा में लिप्त नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने चाहिए।’’ प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहा था जिसमें तीन पड़ोसी देशों से आये गैर मुस्लिमों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है, जो धार्मिक प्रताड़ना की वजह से भारत आये हैं।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं