लाइव न्यूज़ :

धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:08 IST

Open in App

रायपुर, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृजनगर और संजयनगर में धार्मिक झंडा हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार शाम एक रैली के दौरान दोनों समुदायों के कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे धार्मिक झंडों को हटा दिया। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है तथा स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में भी बीते पांच अक्टूबर को धार्मिक झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों