लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति मामला: शिवकुमार को सीबीआई का समन मिला

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:49 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 नवम्बर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई से समन मिला है और वह 25 नवम्बर को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 19 नवंबर को समन जारी किया है। सीबीआई अधिकारी समन जारी करने के लिए मेरे घर आए थे, लेकिन हम यहां नहीं थे क्योंकि हम एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेने गये हुए थे।’’

शिवकुमार ने कहा, ‘‘अगले दिन सुबह जब मैं घर आया, तो उन्होंने मुझे समन जारी किया।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि सीबीआई ने उनसे 23 नवम्बर की शाम लगभग चार बजे पेश होने को कहा था लेकिन यह संभव नहीं होगा क्योंकि वह कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के साथ मास्की और बसवकल्याण विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां उपचुनावों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल से मैं होस्पेट (बल्लारी), मास्की (रायचूर), बसवकल्याण (बीदर) का दौरा करूंगा। मैं 25 नवंबर को वापस आऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि मैं उस दिन दोपहर में उपस्थित हो सकता हूं और सीबीआई अधिकारियों से फोन पर बात भी की है और वे इसके लिए सहमत हुए हैं।’’

गौरतलब है कि सीबीआई ने 74.93 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों में शिवकुमार और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा