लाइव न्यूज़ :

अन्ना द्रमुक के एक और पूर्व मंत्री के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:24 IST

Open in App

चेन्नई, 18 अक्टूबर ) तमिलनाडु में पूर्ववर्ती अन्ना द्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सी विजयभास्कर के खिलाफ सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है।

विजयभास्कर और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने तमिलनाडु के छह जिलों में 43 ठिकानों पर छापे मारे। जिन स्थानों पर छापे मारे गए उनमें विजयभास्कर का आवास और उनके रिश्तेदारों तथा सहयोगियों से जुड़े परिसर भी शामिल हैं।

एक सतर्कता अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रत्येक स्थान पर हर दल में सुरक्षा उद्देश्य के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा कम से कम छह कर्मी शामिल हैं।’’ कुल मिलाकर तलाश अभियान में 250 से अधिक कर्मी शामिल हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यह पता चला कि विजयभास्कर ने एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2021 के दौरान ज्यादातर संपत्ति अर्जित की।

सतर्कता अधिकारियों ने चेन्नई, चेंगेलपेट, कांचीपुम, कोयम्बटूर, तिरुचिरापल्ली और पुडुकोट्टई जिलों में तलाशी ली।

मई 2021 में द्रमुक के सत्ता में आने के बाद से के सी वीरमणि, एस पी वेलुमणि और एम आर विजयभास्कर के खिलाफ पहले ही आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये सभी पूर्ववर्ती अन्ना द्रमुक सरकार में मंत्री रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?