लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति मामला : सीबीआई ने पूर्व जीएसटी अधीक्षक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल सीबीआई ने पूर्व जीएसटी अधीक्षक बी श्रीनिवास गांधी को आय से अधिक 3.74 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने के आरोप से जुड़े मामले में गवाहों को ‘‘प्रभावित करने’’ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जांच एजेंसी ने गांधी और उनकी पत्नी के खिलाफ 3.74 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति के आरोप में एक मामला दर्ज किया है और इसकी जांच में शामिल होने के लिए उन्हें नोटिस जारी किए गए थे।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया और न ही मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों को प्रस्तुत किया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गवाहों को प्रभावित किया और उन्हें जांच में शामिल होने से रोका।’’

अधिकारियों ने कहा कि गांधी ने जांच से बचने के लिए अपने परिवार के सदस्यों की कथित रूप से फर्जी कोविड रिपोर्ट तैयार की। गांधी को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें सात मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!