लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टरों के मालिक किसानों से जुड़ी जनहित याचिका का निस्‍तारण

By भाषा | Updated: February 2, 2021 23:42 IST

Open in App

लखनऊ, दो फरवरी इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को सीआरपीसी के तहत ट्रैक्‍टर मालिक किसानों को नोटिस जारी करने के मामले में राज्य सरकार के अपर महाधिवक्‍ता वीके साही के बयान पर भरोसा करते हुए एक याचिका का निस्‍तारण कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से प्रशासन से कहा कि वह किसानों से इतनी बड़ी राशि के निजी मुचलके ना मांगे।

अपर महाधिवक्‍ता वीके साही ने मंगलवार को उच्‍च न्‍यायालय में उपस्थित होकर कहा कि वह सीतापुर के जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारियों को निर्देश देंगे कि इस तरह के कार्य की पुनरावृत्ति न हो।

सीतापुर जिले में उप जिलाधिकारियों ने किसान आंदोलन के चलते कानून-व्‍यवस्‍था के उल्‍लंघन और शांति भंग की आशंका जताकर ट्रैक्‍टर मालिक किसानों को 50 हजार रुपये से लेकर दस लाख रुपये तक के व्‍यक्तिगत बंध पत्र और जमानत राशि के प्रावधान के निर्देश दिये थे।

मंगलवार को न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने अरुंधति धुरू की ओर से दायर जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया। इस याचिका में ट्रैक्‍टर मालिकों को नोटिस जारी करने को चुनौती दी गई थी।

उच्‍च न्‍यायालय ने सीतापुर के जिलाधिकारी और उनके मातहत उप जिलाधिकारियों को भविष्‍य में किसानों से बड़ी धनराशि के बंध पत्र मांगने जैसे आदेश पारित नहीं करने की चेतावनी दी है।

खंडपीठ के पूर्व के आदेश की कड़ी में अपर महाधिवक्ता वीके साही ने मंगलवार को पेश होकर बताया कि ट्रैक्टर किसानों को जारी नोटिस के तहत शुरू की गई प्रक्रिया को अब समाप्त कर दिया गया है क्योंकि अब उनसे शांति भंग की आशंका नहीं है।

हालांकि अदालत उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई, जिस पर साही ने आश्वासन दिया कि वह सीतापुर के जिलाधिकारी और सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश देंगे कि आगे से इस प्रकार की कार्यवाही ना करें। इसके बाद अदालत ने याचिका का निस्‍तारण कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे