लाइव न्यूज़ :

पशुचर भूमि निजी बिल्डर को आवंटित करने के दोषी एसडीएम की तहसीलदार के रूप में पदावनति

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:22 IST

Open in App

लखनऊ (उप्र), 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत मेरठ जिले की सरधना तहसील में तैनात रहे उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र सिंह की तहसीलदार के पद पर अवनति करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट किया, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील सरधना मेरठ में नियम विरूद्ध ढंग से विनिमय की गयी पशुचर श्रेणी की भूमि के संबंध में शासकीय हितों की उपेक्षा कर अमलदरामद (कार्रवाई) का आदेश पारित के दोषी तत्कालीन एसडीएम सरधना, मेरठ को एसडीएम से तहसीलदार के पद पर अवनति करने का आदेश दिया है ।''

एक बयान के मुताबिक सिंह वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिले में पदस्थ हैं।

राजस्व अभिलेखों में पशुचर के रूप में दर्ज 1.5830 हेक्टेयर भूमि वर्ष 2013 में निजी बिल्डर को आवंटित कर दी गई थी। इसकी शिकायत के बाद जांच हुई।

सिंह जब 2016 में एसडीएम के रूप में तैनात थे, तब उन्होंने ‘‘सरकार के हितों की उपेक्षा करते हुए, निजी हितों की पूर्ति के लिए संबंधित पक्षों से मिलीभगत कर अगस्त 2016 में अमलदरामद का आदेश पारित कर दिया था।

बयान के मुताबिक शासन ने इसे कदाचार मानते हुए उनकी पदावनति करने का आदेश दिया है। मामले में दोषी एक अन्य तत्कालीन एसडीएम, एक अपर आयुक्त, एक तहसीलदार (अब सेवानिवृत्त) एक राजस्व निरीक्षक एवं एक लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो