लाइव न्यूज़ :

दिशा रवि पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर बेंगलुरू में प्रदर्शनों में हिस्सा लेती थीं : कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:40 IST

Open in App

बेंगलुरू, 15 फरवरी जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि महानगर में पर्यावरण से जुड़े प्रदर्शनों में हिस्सा लेती थीं। यह बात सोमवार को कुछ पर्यावरणविदों ने कही।

दिशा को केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के सिलसिले में कथित तौर पर ग्रेटा थनबर्ग के साथ ‘‘टूलकिट’’ साझा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

‘‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर’’ (एफएफएफ) अभियान के बारे में बहरहाल ज्यादा कुछ पता नहीं है और कई पर्यावरण समूह भी इस अभियान के बारे में कुछ नहीं जानते जिसका नेतृत्व थनबर्ग करती हैं और दिशा रवि कथित तौर पर भारत में इसकी सह संस्थापक हैं।

एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने यहां सोमवार को बताया, ‘‘हमने उन्हें (दिशा रवि) पर्यावरण से जुड़े आंदोलनों में हिस्सा लेते हुए देखा है। कभी-कभार वह अकेले होती थीं और दूसरों से दूरी बनाए रखती थीं।’’

दिशा रवि यहां के एक प्रमुख कॉलेज से पढ़ी हैं।

एक अन्य पर्यावरण कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘एफएफएफ बेंगलुरू में ज्यादा चर्चित संगठन नहीं है और उनके कार्यकर्ता शायद ही कहीं दिखते हों। मैंने इनके कुछ सदस्यों को अकेले सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए देखा है जिसे ज्यादा समर्थन नहीं मिलता था।’’

इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि दिशा रवि ‘टूलकिट गूगल दस्तावेज’ की एडिटर होने के साथ ही दस्तावेज तैयार करने और उसके प्रसार की ‘‘प्रमुख साजिशकर्ता’’ थीं।

पुलिस ने आरोप लगाया कि रवि और अन्य ने ‘‘खालिस्तान समर्थक समूह पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन (पीएफजे) के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा ताकि भारत के खिलाफ असंतोष को भड़काया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे