दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला: केजरीवाल

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:10 IST2021-02-15T11:10:47+5:302021-02-15T11:10:47+5:30

Disha Ravi arrests unprecedented attack on democracy: Kejriwal | दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला: केजरीवाल

दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला: केजरीवाल

नयी दिल्ली, 15 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा ‘टूलकिट’ मामले की जांच में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘‘लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला’’ करार दिया।

दिशा रवि को तीन कृषि कानूनों से संबंधित किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ 21 वर्षीय दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।’’

दिशा रवि बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए की डिग्री धारक हैं और वह ‘फ्राइडेज़ फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक संगठन की संस्थापक सदस्य भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Disha Ravi arrests unprecedented attack on democracy: Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे