लाइव न्यूज़ :

भारत की समृद्ध विरासत को मिटाने के घृणित प्रयास किए जा रहे हैं : सोनिया गांधी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी विभाजनकारी विचारधाराएं एक मजबूत भारत बनाने के लिए पार्टी नेताओं द्वारा रखी नींव को कमजोर करने की हरसंभव कोशिशें कर रही हैं।

पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए एक संदेश में गांधी ने कहा, ‘‘इतिहास को झूठा बनाया जा रहा है और देश की ‘गंगा-जमुनी’ संस्कृति को मिटाने के घृणित प्रयास किए जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूक दर्शक नहीं रहेगी और किसी को भी देश की समृद्धि एवं विरासत को मिटाने नहीं देगी। उन्होंने कहा, ‘‘नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी विभाजनकारी विचारधाराएं और जिसकी हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं रही, वे विचारधाराएं अब हमारे समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने पर कहर बरपा रही हैं।’’

सोनिया गांधी की यह टिप्पणियां तब आयी है, जब हिंदू धर्मगुरुओं के एक वर्ग ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे अपने आप को एक भूमिका देने के लिए इतिहास को फिर से लिख रहे हैं, जिसके वे हकदार नहीं हैं। वे भावनाओं को भड़काते हैं, डर पैदा करते हैं और शत्रुता फैलाते हैं। हमारे संसदीय लोकतंत्र की बेहतरीन परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हमारे दृढ़ संकल्प पर कोई संशय न रहे। हमने अपने मूलभूत विश्वासों को लेकर कभी समझौता नहीं किया और न कभी करेंगे, जो हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं।’’

गांधी ने कहा, ‘‘चुनावी उतार-चढ़ाव आते जाते रहते हैं लेकिन जो हमेशा साथ रहता है, वह हमारे विविध समाज के सभी लोगों की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी इन ‘‘जन विरोधी षड्यंत्रों’’ का सामना करने के लिए हर संभव बलिदान देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह