लाइव न्यूज़ :

भारत की समृद्ध विरासत को मिटाने के घृणित प्रयास किए जा रहे हैं : सोनिया गांधी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए मंगलवार को कहा कि नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी विभाजनकारी विचारधाराएं भारत की मजबूत नींव को कमजोर करने की हरसंभव कोशिशें कर रही हैं।

पार्टी के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए एक संदेश में गांधी ने कहा, ‘‘इतिहास को झूठा बनाया जा रहा है और देश की ‘गंगा-जमुनी’ संस्कृति को मिटाने के घृणित प्रयास किए जा रहे हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। देश में तानाशाही का राज है, लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूक दर्शक नहीं रहेगी और किसी को भी देश की समृद्धि एवं विरासत को मिटाने नहीं देगी। गांधी ने कहा, ‘‘चुनावी उतार-चढ़ाव आते जाते रहते हैं, लेकिन जो हमेशा साथ रहता है, वह हमारे विविध समाज के सभी लोगों की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता है।’’

सोनिया गांधी की यह टिप्पणियां तब आयी है, जब हिंदू धर्मगुरुओं के एक वर्ग ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी विभाजनकारी विचारधाराएं और जिसकी हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं रही, वे विचारधाराएं अब हमारे समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे अपने आप को एक भूमिका देने के लिए इतिहास को फिर से लिख रहे हैं, जिसके वे हकदार नहीं हैं। वे भावनाओं को भड़काते हैं, डर पैदा करते हैं और शत्रुता फैलाते हैं। हमारे संसदीय लोकतंत्र की बेहतरीन परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हमारे दृढ़ संकल्प पर कोई संशय न रहे। हमने अपने मूलभूत विश्वासों को लेकर कभी समझौता नहीं किया और न कभी करेंगे, जो हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी को भी देश की विरासत को नष्ट करने नहीं देगी और राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ लड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी