लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सीएम ठाकरे पर अपमानजनक टिप्पणी, शख्स को पकड़ शिवसैनिकों ने की पिटाई, मुंडन कराया

By भाषा | Updated: December 23, 2019 16:29 IST

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर की पुलिस कार्रवाई की तुलना जालियांवाला बाग से की थी। एक अधिकारी ने इस व्यक्ति की पहचान हीरामणि तिवारी (30) के रूप में की और कहा कि यह पोस्ट 19 दिसंबर को फेसबुक पर अपलोड किया गया था, जिसे वह ‘राहुल तिवारी’ के नाम से चलाता है।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे के बारे में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया था। अधिकारी के अनुसार तिवारी ने कुछ लोगों से धमकी मिलने के बाद यह पोस्ट हटा दिया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर मुम्बई के वडाला के एक व्यक्ति की शिवसैनिकों ने कथित रूप से पिटाई की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर की पुलिस कार्रवाई की तुलना जालियांवाला बाग से की थी। एक अधिकारी ने इस व्यक्ति की पहचान हीरामणि तिवारी (30) के रूप में की और कहा कि यह पोस्ट 19 दिसंबर को फेसबुक पर अपलोड किया गया था, जिसे वह ‘राहुल तिवारी’ के नाम से चलाता है।

इस पोस्ट में संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वाले जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग कांड से करने पर ठाकरे के बारे में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

अधिकारी के अनुसार तिवारी ने कुछ लोगों से धमकी मिलने के बाद यह पोस्ट हटा दिया था लेकिन रविवार को शिवसेना के नेता समधन जुकदेव और प्रकाश हसबे के नेतृत्व में कुछ लोगों ने शांतिनगर में उसके घर के बाहर उससे मारपीट की और उसका मुंडन करा दिया।

अधिकारी के मुताबिक वडाला टीटी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 149 के तहत दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। सीआरपीसी की धारा 149 का इस्तेमाल पुलिस किसी भी संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए करती है। तिवारी ने दावा किया कि वह पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़ा था और उसे पीटने वाले लोगों को कानून अपने हाथ में लेने के बजाय उसके पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

उसने कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि पुलिस शिवसेना के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे। मैं बस अपना विचार प्रकट कर रहा था।’’ एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तिवारी और उसके साथ मारपीट करने के आरोपियों के बीच समझौता हो गया है और यदि पुलिस को कोई शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तिवारी का बयान दर्ज किया जा रहा है। ठाकरे ने 17 दिसंबर को कहा था, ‘‘ जिस तरह पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परिसर में जबरन घुसकर विद्यार्थियों पर गोलियां चलायीं, वह जलियांवाला बाग नरसंहार के जैसा जान पड़ता है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी