लाइव न्यूज़ :

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर ‘रोग मुक्त भारत’ अभियान शुरू

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेन्द्रभाई ने बृहस्पतिवार को चौथे प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर प्राकृतिक नुस्खों की मदद से लोगों में अपनी बीमारियों का इलाज करने की चलन को बढ़ावा देने के लक्ष्य से सूर्या फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन (आईएनओ) के एक अभियान की शुरुआत की।

‘रोग मुक्त भारत’ अभियान के तहत सूर्या फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देश में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे जहां लोगों को प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा के आधार पर स्वस्थ जीवन जीने का सलीका बताया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि सूर्या फाउंडेशन आईएनओ प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और उसके लाभ तथा ज्ञान को घर-घर पहुंचाने के लिए पिछले 25 वर्षों से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि सदियों से प्राकृतिक चिकित्सा का प्रयोग किया जा रहा है, इसके बावजूद उसे बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय को और मेहनत करने की जरुरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे