लाइव न्यूज़ :

मायाराम के ट्वीट को लेकर चर्चाएं

By भाषा | Updated: June 26, 2021 16:21 IST

Open in App

जयपुर, 26 जून मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार व पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम अपने ट्वीटर हैंडल पर एक कार्टून 'पायलटों की भर्ती' साझा करके आलोचकों के निशाने पर आ गए।

कुछ लोगों ने इसे 'चाटुकारिता' करार दिया तो मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान से जोड़ा।

कार्टून में कुछ लोगों को पायलटों की भर्ती के लिए एक व्यक्ति का साक्षात्कार करते हुए दिखाया गया है। वहीं इसकी कैप्शन में लिखा है,‘‘मेरे पास पायलट का लाइसेंस या उड़ान का अनुभव तो नहीं है। लेकिन मुझे रद्द की गई उड़ानों के लिए भर्ती कर लीजिए।’’ मायाराम ने इसके साथ लिखा है,'जोरदार मसखरी।'

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसका जिक्र करते हुए लिखा,' आर्थिक मामलों के सलाहकार अब राजनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।' वहीं मायाराम ने एक जवाब में लिखा,' अगर आप आपने जीवन से हास्य व्यंग्य को तिलांजलि दे दें तो उसका दोष किसी और के सर पर तो नहीं मंढा जा सकता! कभी राजनीति, सत्ता की उछाड़ पछाड़ से मन को मुक्त कीजिए और ज़िंदगी के दूसरे रसों का भी स्वाद लीजिए। अच्छा लगेगा!'

साथ ही उन्होंने कहा,' यह पोस्ट राजनीतिक नहीं है। यह तो एक करोड़ रोजगार समाप्त होने के साथ अर्थव्यवस्था की बदतर स्थिति का प्रतीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos