लाइव न्यूज़ :

किसानों के साथ चर्चा उन्हें कृषि कानूनों के फायदों के बारे में बताने का अवसर : पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि किसान संगठनों के साथ चल रही बातचीत को वह उन्हें (किसानों को) केन्द्र के नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले करीब एक महीने से जारी किसानों के प्रदर्शन से उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने के लिए पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश के साथ करीब 40 किसान संगठनों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्डस के 74वें स्थापना दिवस पर खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसी भी चीज को देखने का अलग-अलग नजरिया होता है और उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किसान संगठनों के साथ बातचीत को समस्या या अवसर किसी भी रूप में देखा जा सकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘चीजों को देखने का हमेशा अलग-अलग नजरिया होता है। कोई अच्छा काम आसान नहीं होता और मुश्किलें हमेशा आएंगी। हर काम में समस्या आती है, लेकिन सबकुछ इसपर निर्भर करता है कि हम चीजों को कैसे देखते हैं और उनसे किस तरीके से निपटते हैं। सबकुछ नजरिए पर निर्भर है।’’

मंत्री ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के साथ बातचीत को वह ऐसे अवसर के रूप में देखते हैं जिसमें किसानों, उनके परिवार और पूरे देश को इन कानूनों के फायदे के बारे में बताया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए जब मैं कृषि मंत्री तोमर के साथ किसान संगठनों से बातचीत के लिए जाता हूं, मुझे उसे समस्या के रूप में देखना चाहिए या फिर अवसर के रूप में देखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल