लाइव न्यूज़ :

जंतर-मंतर पर आयोजित ‘ रोजगार संसद’ में ‘ राष्ट्रीय रोजगार नीति’ के मसौदे पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को करीब 30 छात्र संगठनों, आरडब्ल्यूए,शिक्षकों के संगठनों के सदस्यों और बुद्धिजीवियों यहां जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर ‘ रोजगार संसद’ में हिस्सा लिया और इस दौरान नागरिकों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिये दबाव बनाने के वास्ते थिंक टैंक ‘ देश की बात फाउंडेशन’ की ओर से तैयार ‘राष्ट्रीय रोजगार नीति’ के मसौदे पर चर्चा की।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि ‘‘राष्ट्रीय रोजगार नीति’ के मसौदे को 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा और अगले साल 23 से 25 मार्च के बीच शहर में ‘‘राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी दलों के सांसदों को भी 26 जनवरी तक मसौदे की प्रति दी जाएगी।

एक आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और ‘देश की बात फाउंडेशन’ के संस्थापक गोपाल राय ने भी ‘ रोजगार संसद’ में हिस्सा लिया और कहा कि लाखों खाली पड़े सरकारी पदों को भरा नहीं जा रहा है।

राय ने वहां जमा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश इस समय बेरोजगारी के गंभीर संकट से गुजर रहा है। बड़ी-बड़ी डिग्री होने के बावजूद युवा काम के लिए दर-दर भटक रहा है।

राय ने कहा, ‘‘नए रोजगार सृजित करना तो दूर, देशभर में खाली लाखों सरकारी पदों पर भर्ती नहीं हो रही है। जहां पर भर्ती हो रही है, वहां भी वह संविदा पर हो रही है, जिसकी वजह से लोगों के लिए काम करने के बावजूद सम्मान जनक जीवन बिताना मुश्किल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह